संदेश

mystery of treasures लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुनिया के ऐसे 10 रहस्यमयी खजाने, जिनकी चाहत में सिर्फ मिली मौत

चित्र
दुनियाभर में कई गुप्त और रहस्यमयी खजाने हैं, जिन्हें कोई नहीं ढूंढ पाया है। बावजूद इसके, लोगों की कोशिशें कम नहीं हुई हैं। इन खजानों में सोने, चांदी और कीमती जेवरात हैं। खास बात ये है कि लोग इन खजानों को ढूंढकर लोग जल्दी अमीर बनने का सपना देखते हैं। कई कंपनियां ऐसे खजाने को खोजने का काम करती है। आज हम आपको बता रहे है दुनिया के ऐसे ही 10 रहस्यमयी खजानों के बारे में- 1. एल डोराडो का खजाना एल डोराडो के खजाने की खोज में हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कहा जाता है कि यह खजाना कोलंबिया की गुआटाविटा झील में दफन है। इस झील की पूरी तली में सोना फैला हुआ है। दरअसल, सैकड़ों साल पहले यहां के चिब्बा आदिवासी सूर्य की आराधना करते हुए बहुत सा सोना झील में फेंकते थे। कई सालों तक ऐसा करते रहने के कारण इस झील की तली में बड़ी मात्रा में सोना इकट्ठा हो गया था। इस खजाने को पाने के लिए स्पेनिश लुटेरे फ्रांसिस्को पिजारो ने भी बहुत कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसके अलावा प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लगभग पूरा कोलंबिया ही इस खजाने की तलाश में रहा, लेकिन आज तक खजाना नहीं मिला। 2. काहुएंगा द...