संदेश

देश दुनिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सड़क किनारे किलो के हिसाब से बिक रहे हैं नोट - जितने चाहे खरीद लो

चित्र
सड़क किनारे किलो के हिसाब से बिक रहे हैं नोट: दुनिया में हर चीज़ पैसों से खरीदी जाती है। कुछ लोग पैसे के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं, तो कुछ लोग गलत तरीके से पैसे पाने के लिए अपराध तक कर बैठते हैं। पैसा एक ऐसी चीज़ है। जिसे हर कोई पाना चाहता है। कुछ लोगों को अपना परिवार चलाने के लिए पैसे की ज़रूरत पड़ती है, तो कुछ लोगों को अपने ऐश-ओ-आराम के लिए। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है। जहां पैसे के लिए न कोई अपराध होता है और न कोई पैसे के पीछे भागता है। सीधे सरल शब्‍दों में कहा जाए तो यहां पैसे का कोई मोल ही नहीं है। यह है दुनिया का सबसे अनोखा देश जहां लगता है पैसों का बाज़ार : अफ्रीका देश, सोमालीलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां के लोग पैसों के पीछे नहीं भागते हैं और न ही उन्‍हें पैसों की कोई परेशानी है। इस देश में पैसों का बाज़ार लगता है। यहां जो चाहे वो बहुत ही कम दाम में पैसे खरीद सकता है। इस देश की मुद्रा का नाम है सोमालीलैंड शिलिंग। यहां पर दस अमेरिकी डॉलर के बदले 50 किलो सोमालियन मुद्रा के नोट खरीदे जा सकते हैं। यह ऐसा देश है जहां पर चारों तरफ पैसा ही पैसा दिखाई देता है...